‘जट्टा आई बैसाखी’ और ‘यारा दिलदारा’ गीतों पर झूमें सदस्य
पंजाबी बाग शाखा

वरिष्ठ जनों के मन-मोहक कार्यक्रम शाखा गायत्री मंत्र से शुरु हुई। शाखाध्यक्ष किरण मदान के सान्निध्य हंसी से भरपूर मनोरंजक कार्यक्रम हुए। सदस्य उषा जैन-नीना व अन्य सदस्यों ने सूफी गीतों का अभ्यास किया। करूणा गोयल ने डॉ.नीलम अरोड़ा, हरीश बुद्घिराजा, जगमोहन सिंह नये सदस्यों का स्वागत किया। रूबी खुराना, आनन्द जी ने सेवा कार्य किये।
शीला-मनोहर पश्चिम विहार

हनुमान जन्मोत्सव पर दिव्य-कार्यक्रम शाखा गायत्री मंत्र, हनुमान चालीस पाठ से शुरू हुई। शाखाध्यक्ष रमा अग्रवाल की देखरेख में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सदस्यों ने मधुर भक्ति गीतों से समां बांध दिया। इसके साथ महावीर हनुमान पर एक से बढ़कर एक सुन्दर भजनों की प्रस्तुतियां हुई। आरती, भोजन-मिष्ठान्न प्रसाद के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
किरण गार्डन शाखा बैसाखी पर्व पर संस्कृतिक कार्यकम शाखाध्यक्ष जी.एस. त्यागी की देखरेख में सदस्यों ने वैशाखी महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। शाखा की शुरुआत गायत्री मंत्र व हवन के साथ हुई। यजमान मनोहर ढींगरा जी बने। इस मौके पर आई बैसाखी..सुषमा, सुनित, नीलम,उषा, मनु राम, अरोड़ा जी एवं मिश्रा जी ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। बल्ले-बल्ले ग्रुप ने गिद्द डांस से सबको नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। शोभा, सेवा राम आर्य, वीना चंद्र प्रकाश भाटिया, एम एल खेड़ा ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा राधा कृष्ण की नृत्य प्रस्तुति देखकर सब झूमने लगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्री मति किरन चोपड़ा ने शाखा की भूरी-भूरी प्रशंसा की और क्लब की 23 वर्षों की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मॉडल टाउन शाखा

वैशाखी महोत्सव पर शानदार-अनूठा कार्यक्रम केसरी क्लब देता है “मस्त-व्यस्त, स्वस्थ” रहने का संदेश, श्रीमती किरण चोपड़ा वैशाखी महोत्सव खुशहाली का आगाज करता है। वहीं केसरी क्लब वरिष्ठïजनों की छुपी प्रतिभाओं को उजागर करके उन्हें स्वस्थ, मस्त-व्यस्त रहने का संजीवनी मंत्र देता है। जरूरतमंद बुजुर्गों को भी अडोप्शन करके नई खुशियां देता हैं। ये विचार चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने वैशाखी कार्यक्रम में कहे। समाजसेवी मनेन्द्रपाल सिंह, जोगिन्द्र कौर, विधायक अशोक गोयल देवराहा, तिमारपुर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, पार्षद विकेश सेठी, एसीपी सुरेश चंद, सहित अतिथियों ने क्लब के 23 वर्षीय उपलब्धियों में देश-विदेश में वरिष्ठïजनों का सम्मान बढ़ा। कार्यक्रम की शुरुआत दी प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद शक्ति गल्र्स ऑफ नेकिया ग्रुप के बच्चों ने डांस किये। पंजाबी गीतों , बोलियों में मंजू गुप्ता, शशि ग्रोवर, प्रेमा जोशी, संतोष, लक्ष्मी खन्ना, साथियों ने वैशाखी की धूम मचाई। सीमा कौड़ा ने देश भक्ति गीत से मनमोहा। इस अवसर पर सूरत से नंदा अग्रवाल व कई शाखाध्यक्षों ने उत्साह सहित भाग लिया।
ग्रेटर कैलाश शाखा

‘जट्टा आई बैसाखी’ और ‘यारा दिलदारा’ गीतों पर झूमें सदस्य केसरी क्लब है नाम यारां मस्ती दा
खूब छलकी मस्ती वैसाखी महोत्सव में !
केसरी क्लब है नाम यारां मस्ती दा,
मस्ती ही पहचाण है साड्डी हस्ती दा!
रेन्दे हमेशा जवान हो यारां मस्ती नाल,
मस्ती ही पहचाण है साड्डी हस्ती दा…।
इन्हीं चंद लाइनो के साथ सदा बहार मंच संचालक की इन पंक्तियों पर बैसाखी महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्य झूम उठे।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने सदस्यों को बैशाखी की शुभकामनाएं देते हुए। उन्होंने कहा कि केसरी क्ल्ब केवल मनोरंजन करने की जगह नहीं आपको अपने शौंक व कला के साथ मस्त-व्यस्त और स्वस्थ रखता है। शाखाध्यक्ष अंजू कश्यप की सानिध्य में एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शक वाह-वाह कर उठे। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और गुरु नानक देव की भावपूर्ण स्तुति के साथ आरंभ हुआ।
किरण लुम्बा ने एकल प्रस्तुति से पंजाब के गांव की झलक को ताजा कर दिया। पिंकी सेठ, शकुन्तला आहूजा, हनी बहल, इन्दु महाजन, शकु, और सुनीता मिगलानी ने अपनी धमाकेदार गिद्दा। नृत्यों के इसी क्रम में जी. एस. चावला, स्वर्ण सिंह, आर. के. ठुकराल, अश्विनी कपूर, सतीश, अशोक सलूजा, पृथ्वीराज बत्रा, सुभाष महाजन और सुनीता बत्रा की बेहद रोचक ‘जट्टा आई वैसाखी और ‘यारा दिलदारा गीतों पर दर्शक थिरकने लगे। चांद खंडूजा, इन्दु तनेजा, आत्मप्रकाश. ठुकराल, देवा, अनिल सहगल ने अपने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। वीरेन्द्र मेहता ने अपना स्वरचित गीत ‘केसरी क्लब है नाम यारा मस्ती दा..सुनाया तो सारे दर्शक झूम कर नाचने लगे। इस सुअवसर पर जी.डी.मेहता ने सभी मेहमानों के लिए उपहारों का प्रबंध किया गया। राजीव कश्यप, गजेन्द्र सिंघवी और नीलम सिंघवी का सम्मान किया गया! कार्यक्रम के पश्चात लंच का आयोजन था।
गुजरांवाला टाउन शाखा

वैशाखी पर सुन्दर कार्यक्रम गायत्री मंत्र से शुरु हुई। शाखाध्यक्ष संगीता नैय्यर की देखरेख में वैशाखी पर्व पर सदस्यों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वैशाखी महोत्सव पर मीना गुप्ता, रंजना दीवान, सुमन प्रभा सुनीता जैन ने मधुर गीतों तो शशि खन्ना ने चुटकुलों से हंसा-हंसाकर सबको लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम में सतपाल शर्मा, भोला नाथ शास्त्री भी उपस्थित थे। सदस्यों ने तम्बोला भी खेला। कुसुम नारंग, प्रिया तनेजा लक्ष्मण दत्त ने सेवा कार्य किया।
पटेल नगर शाखा

वरिष्ठजनों का मनोरंजक कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। शाखाध्यक्ष बलदेव राज की देखरेख में सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। सुभाष भाषी, सुभाष धीगड़ा, डी. एस. माथुर, जोगिन्द्र भोला, कैलाशचन्द्र शाही ने प्रेरक कविता पाठ किये। एम.एल.खेड़ा ने शेरो-शायरी से मन बहलाया। हरीश सचदेवा, अनिल मल्होत्रा ने सदस्यों को वैशाखी बधाई दी। ओ.पी.ग्रोवर, ज्योति ने सेवा कार्य किये।
ग्रीन पार्क शाखा

शाखाध्यक्ष रेणू गुलाटी की देखरेख में वरिष्ठ सदस्य पदमा गुलाटी ने गायत्री मंत्र से शाखा की शुरुआत की। अनिल मिगलानी, कैलाश रानी, के के-शशि विज, वाई पी डोगरा, रत्ना गुलाटी, राजीव भाटिया, कृष्णा-संतोष शर्मा, राकेश गोयल, वीना-एम के खट्टर, कमलजीत सिंह- सरबजीत कौर, ने बैसाखी के मधुर गीतों से धूम मचाई। को-हैड बलदेव राज गाबा ने बैसाखी की तैयारियां कराई। सुशीला गोयल-अन्नू ने सेवा कार्य किया।
