दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर हुआ “अश्विनी मिन्ना चौक”
दिल्ली में आज खास अवसर पर शकूरपुर में मशहूर ब्रिटानिया चौक का नाम अब बदलकर अब “अश्विनी मिन्ना चौक” के नाम से जाना जाएगा। श्री अश्विनी मिन्ना जी की निस्वार्थ समप्रित सेवाओं की स्मृति बनाये रखने के लिए ब्रिटानिया चौक का नाम बदल दिया गया है। 12 जून को आयोजित आज इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा, त्रीनगर विधानसभा तिलक राम गुप्ता, चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल के साथ पंजाब केसरी के निदेशक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पंजाब केसरी समूह से जुड़े प्रमुख निदेशक भी शामिल हुए। पंजाब केसरी के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब से जुड़ीं किरण चोपड़ा व आकाश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और अर्जुन चोपड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्यों ने हिस्सा लिया। इस बीच दिल्ली की CM Rekha Gupta ने वहां कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधन दिया और इस एतिहासिक कार्यक्रम की अहमियत बताई। सीएम गुप्ता ने कहा, “सरकार हमेशा से समाज के उन प्रबुद्ध नागरिकों को, जिनका समाज में योगदान रहा है ऐसे वरिष्ठ जनों को सम्मानित करने के लिए किसी चौक चौराहे का नाम रखते रहे हैं।

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि यह जंक्शन, जिसे पहले पास में ब्रिटानिया फ़ैक्ट्री होने के कारण ब्रिटानिया चौक के नाम से जाना जाता था, अब अश्विनी चोपड़ा की पुण्यतिथि पर उनका नाम देकर ‘अश्विनी चोपड़ा चौक’ कर दिया गया है। पंजाब केसरी ऑफ़िस के पास स्थित यह चौक एक ऐसे निडर पत्रकार को सम्मान देता है जिन्होंने देश और समाज को आवाज़ दी। यह नाम बदलना उन्हें हमारी श्रद्धांजलि है।
